छोटे कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष का अवसर मिलना सिर्फ भाजपा में ही संभव- जिलाध्यक्ष निलेश भारती

धार।  प्रगतिशील  सशक्त राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आकार,साकार करने के लक्ष्य को लेकर भाजपा काम करती आई है, सर्व वर्ग  कल्याण की भावना उसमें समाहित है । भाजपा अन्य राजनीतिक दलों से अलग विचारधारा आधारित पार्टी है। विचार ही पार्टी की ताकत है। एक मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष का दायित्व मिलना सिर्फ भाजपा में ही संभव है । जो दायित्व मुझे सौंपा गया है  उसे मै पूर्ण परिश्रम, निष्ठा के साथ आप सब के साथ मिलकर निभाऊंगा । इस बात का मै सभी को विश्वास दिलाता हूं। यह बात नवागत धार भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने शनिवार को पीथमपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने दायित्व मिलने पर पार्टी के समस्त वरिष्ठजनों के प्रति आभार भी माना।
500 से अधिक वाहन हुए .. रैली में शामिल
 संघ संगठन हिंदुत्व विचारधारा के कार्यकर्ता नवागत जिला अध्यक्ष भारती को दायित्व मिलने के बाद  कार्यकर्ताओं ने उनके गृह क्षेत्र से पीथमपुर तक एक स्वागत रैलियां आयोजित की थी। टोल टैक्स इंडोरामा से रैली प्रारंभ हुई थी । इस दौरान 3 दर्जन से अधिक स्वागत मंच रैली मार्ग पर लगाए गए थे।
लड्डुओं से तोला गया
 खुली जीप में महंत निलेश भारती सवार होकर निकलने थे। इस दौरान उन्हें लड्डुओं से तोला गया। नेता कमल पटेल द्वारा 51 किलो के पुष्पों की माला पहनाई गई। जगह जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्प बरसाए। रैली के दौरान देव स्थान दिखने पर श्री भारती ने पूजा दर्शन भी किए। उनकी नियुक्ति पर पीथमपुर के भाजपाइयों में खासा उत्साह देखा गया।
   भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि रैली में भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़ भाजपा नेता संजय वैष्णव उमेश गुप्ता पिंटू जायसवाल देवी गौड़ पहलवान जीवन रघुवंशी,अंकित भावसर, लव प्रजापति सहित कई क्षेत्रीय वरिष्ठ युवा मौजूद दिखे। रैली के कारण नगर में उत्साह का माहौल था। रैली में 500 से अधिक वाहन चल रहे थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

You cannot copy content of this page