भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न
भाजपा कार्यालय पर हुआ महिला मोर्चा नव नियुक्त पदाधिकारी का पदभार कार्यक्रम

धार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कार्यालय धार में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा मोर्चा की जिला कामकाजी बैठक व मोर्चा नव नियुक्त पदाधिकारी का पदभार कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
बैठक को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ,जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती विधायक श्रीमती नीना वर्मा अभियान टोली जिला संयोजक मनोज सोमानी ,भाजपा महिला मोर्चा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा ठाकुर ने मोर्चा नव नियुक्त पदाधिकारी व मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सर्व प्रथम अतिथियों ने भारत माता पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर बैठक आरंभ की। इस दौरान मोर्चा जिला महामंत्री अर्चना जोशी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी भाजपा जिला उपाध्यक्ष राखी राय व जिला मंत्री आरती पटेल मंचासीन रहे।
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और भाजपा की राज्य सरकारें महिला सशक्तिकरण को निरंतर प्राथमिकता दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपये की अतिरिक्त विशेष आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्णय का अनुसमर्थन भाजपा सरकार की मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर अतिथियों ने महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
मोर्चा अध्यक्ष प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर – 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों व माताओं की सहभागिता के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों का सम्मान किया जाएगा तथा पोषण व स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री अनुराधा बगरोदिया ने किया । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
