
धार। देश भर मे नेत्रदान पखवाड़े के दौरान जागरूकता रैलियां और विशेष सिविर आयोजित किए जाते हैं । अस्पताल और चिकित्सा संस्थानों द्वारा लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए लगातार प्रेरित किया जाता है । इन सब आयोजनों से प्रेरित होकर ही धार के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व भाजपा नेता विजय श्री चौपाटी दुर्गा उत्सव गंजीखाना, धार के संस्थापक श्री हेमराज बुंदेला भी अंतिम सांस लेने से पहले अपने परिजन को अपने नेत्रदान का संकल्प बता गए …

कल 28 सितंबर को उन्होंने बांबे हॉस्पिटल इंदौर में अंतिम सांस ली वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। परिजन द्वारा उनके पार्थिव देह को धार लाया गया। बाद उनके पुत्र अंकुश बुंदेला (न.पा.), लेखेंद्र बुंदेला द्वारा किसी की ज़िदगी मे उजाला हो के संकल्प को पूर्ण करते हुए कल उनके नेत्रदान किए गए । बाद सायं 4.30 बजे मुक्ति धाम धार मे उनका अंतिम संस्कार किया गया । उनकी अंतिम यात्रा में काफी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे ।
