भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कामकाजी बैठक संपन्न

धार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंगलवार जिला भाजपा कार्यालय धार में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कामकाजी बैठक संपन्न हुई।

कामकाजी बैठक को केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ,जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती अभियान टोली जिला संयोजक मनोज सोमानी ,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अतिथियों ने प्रधानमंत्री जी की जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया। अतिथियों ने प्रधानमंत्री जी की जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया।
सर्व प्रथम अतिथियों ने भारत माता पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर बैठक आरंभ की।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा में जनसेवा के संकल्प की पूर्ति के लिए कभी विराम नहीं लिया। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा निरंतर राष्ट्रसेवा और जनसेवा को समर्पित रही है।

जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने “नरेंद्र” नाम को स्वामी विवेकानंद की राष्ट्रचेतना और विचारों की परंपरा से जोड़ते हुए भारत के इतिहास में एक मजबूत एवं निर्णायक नेतृत्व की पहचान स्थापित की है। उनके नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली, समृद्ध, वैभवशाली और गौरवशाली राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है तथा 2047 के विकसित भारत के संकल्प की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री मनोज सोमानी ने अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि महीने भर चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती में पिछड़ा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों एवं समाजों के हित में केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा संभाग सह प्रभारी जितेंद्र यादव और जिला प्रभारी मुकेश पवार मोर्चा के प्रदेश मंत्री बबलू गौड़, भाजपा जिला महामंत्री राकेश पटेल, मीडिया प्रभारी संजय शर्मा सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन विपिन राठौर ने किया
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गान के साथ हुआ।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

You cannot copy content of this page