धार। वैसे तो धार जिला पत्रकार संघ द्वारा शब्द समागम कार्यक्रम पिछले नौ वर्षों से निरंतर किया जा रहा है पर इस वर्ष जो आयोजन हुआ वह एक ऐतिहासिक आयोजन हुआ कलमकारों की उपस्थिति और शब्दों के साथ समागम ऐसा कि शासन प्रशासन और पत्रकार एक मंच पर दिखे इससे समाज में एक बड़ा संदेश भी गया साथ ही कार्यक्रम में पधारे प्रखर वक्ता केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल और वरिष्ठ पत्रकार अशोक वानखेडे ने अपने उद्बोधन में अपनी ओजस्वी वाणी से शब्दों का शमा बांध दिया इन्होंने शासन प्रशासन और समाज को एक बड़ा संदेश भी दिया की ..कैसी होनी चाहिए पत्रकारिता… कैसी होनी चाहिए समाज सेवा… क्या है सत्ता के साथ प्रशासन के कर्तव्य ऐसे तमाम मुद्दों पर तीखे हमले भी हुए। कई बार ऐसे अवसर आए की अतिथियों के उद्बोधन पर आयोजन स्थल तालियों से गूंज उठा कुल मिलाकर यह आयोजन ऐतिहासिक हुआ ।

क्या बोले केंद्रीय मंत्री…और वरिष्ठ पत्रकार अशोक वानखेड़े…..

सत्य प्रस्तुति के लिए है स्तुति के लिए नहींकेंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल

पत्रकारिता पर हमेशा संकट रहा है, लेकिन यह उनकी नियती है। यह राह उन्होंने स्वयं चुनी है। कभी कभी ऐसा वक्त आता है जब रास्ता चुनना पडता है। पत्रकारों को सत्य और सिद्धांत पर अडिग रहना चाहिए। सत्य प्रस्तुति के लिए है, स्तुति के लिए नहीं। पत्रकारों के लिए जरूरी है वह संघर्ष करे पर उसके लिए अपनी जमीन न छोडे। इस समय पत्रकारों के लिए सामाजिक सुरक्षा एक बडा मुद्दा है। धार जिला पत्रकार संघ ने इस आवश्यकता को समझा है। यह बात बुधवार को धार जिला पत्रकार संघ के शब्द समागम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कही।उन्होंने यह भी कहा कि विष्वास का संकट हर कहीं है, राजनीति में सबसे ज्यादा।  उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे आडम्बर छोडे, इस समाज में प्रश्न जीवित रहने का नही है आवश्यकता सीमित हो तो व्यक्ति अपने सिद्धांतों पर अडिग रह सकता है। आडम्बर के कारण हम संकट में घिरते है। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकार अपने परिवार की सुरक्षा पर ध्यान दे। राजनीति के समान पत्रकारिता भी सेवा के लिए है व्यापार के लिए। मैंने अपने गुरू का आदेश मानकर राजनीति को सेवा ही समझा है। उन्होंने अशोक वानखेडे के तीखे हमलों का जवाब देते हुए कहा कि 2014 के पहले तो राजनेताओं पर कोई विश्वास ही नहीं करता था। कुछ बातों का जवाब समय देता है और कुछ का इतिहास।

पत्रकार शब्दों से खेले पर संभलकर – अशोक वानखेड़े

धार। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देश के वरिष्ठ पत्रकार अशोक वानखेडे ने कहा कि पत्रकार शब्दों से खेले पर संभलकर। पत्रकार और पत्रकारिता गहरे संकट में है क्योंकि पत्रकारिता के लिए जरूरी संविधान खूद संकट में है। संविधान को बचाना है तो पत्रकारिता को जिंदा रखना पडेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सही मायने में ग्रामीण क्षेत्र में ही जिंदा है। शहर की पत्रकारिता केवल औपचारिता रह गई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकार केवल प्रामाणिक खबरे ही दे लगातार रिसर्च करे। रिसर्च कभी बेकार नहीं जाती। हमारे लिए सबसे बडा रिवांड जो है वह आम लोगों द्वारा दिए जाने वाला सम्मान है। सरकार से कोई अपेक्षा नहीं रखे। वैसे भी पत्रकार विपक्ष का मित्र होता है। पत्रकारिता में ह्युमन टच जरूरी है। मंत्री पटेल से अपने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि वे राजनीति में दुलर्भ व्यक्तित्व है। उन्होंने बातों ही बातों में कई बार सत्ता और प्रशासन पर तीखे हमले किए।

मोदी के नेतृत्व में 11 साल में काफी विकास हुआ है केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में 11 साल में काफी विकास हुआ है। धार जिला भी इसमें शामिल है। धार जिले के पत्रकार काफी सजग है उन्होंने पं छोटू शास्त्री को कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

पत्रकारों के दिल को छू गई….. कलेक्टर की बात हाउसिंग स्कीम बनाए पत्रकार कलेक्टर प्रियंक मिश्र

जैसे ही कलेक्टर प्रियंका मिश्रा ने अपने उद्बोधन में अर्फोडेबल हाउसिंग स्कीम का जिक्र करते हुए धार के पत्रकारों के इस मर्म को छुआ ओर पूरी मदद करने की बात कही तो सभा स्थल कलमकारों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा क्योंकि प्रदेश के कई जिलों में पत्रकारों की अपनी कॉलोनी है । धार के पत्रकारों की भी कई वर्षों की तमन्ना है कि पत्रकार हाउसिंग स्कीम बने और अंजाम मिले।कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने धार जिला पत्रकार संघ को सुझाव दिया कि वह पत्रकारों अर्फोडेबल हाउसिंग स्कीम बनाए वे इसमें मदद करने के लिए तैयार है। पत्रकार जनसमस्याओं की ओर ध्यान आकर्षण करते है यह महत्वपूर्ण काम है।

अखबार बड़ा नहीं होता खबर बड़ी होती है –एसपी मनोज कुमार सिंह

एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि छोटे अखबार भी प्रशासन में बडा सुधार कर सकते है। उन्होने एक छोटे अखबार की खबर के आधार पर जिले में पुलिसकर्मियों के तबादले किए। इसके बाद पूरे प्रदेश में पुलिसकर्मियों के तबादले हुए जिसके अच्छे परिणाम भी रहे। विधायक नीना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती, ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार,  भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल व कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरदेवसिंह जाट ने भी अपने विचार रखे।

‘धार की धड़कन’ का हुआ विमोचन, 800 से अधिक पत्रकारों को प्रदान हुई 10-10 लाख की बीमा पॉलिसी’

धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष प. छोटू शास्त्री ने कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए कहा कि शब्द समागम 10 वर्ष से निरंतर आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान हम पत्रकार साथियों की चिंता करते है। उनके लिए दो लाख रूपए की बीमा पॉलिसी देने का काम शुरू किया था जिसकी राशि अब दस लाख रूपए हो गई है। इस वर्ष 800 पत्रकारों को यह बीमा पॉलिसी भेट कर रहे है।
सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेन्द्र माथुर, स्व. कृष्णलाल शर्मा, स्व. अरविंद काशिवके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर शब्द समागम 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष प. छोटू शास्त्री एवं महासचिव प्रदीप अगाल, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रजापति, जितेंद्र सोनी, अजय व्यास, सहित उपस्थित पत्रकारों ने किया। इस अवसर पर वार्षिक स्मारिका ‘धार की धडकन’ का विमोचन एवं जिले के 800 पत्रकारों को 10-10 लाख रूपए की बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा ने किया। आभार जिला पंत्रकार संघ की संरक्षक पुष्पा शर्मा ने माना।
मंत्री ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
कार्यक्रम के अंत में मंत्री प्रहलाद पटेल ने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

You cannot copy content of this page