बसंत पंचमी पर होने वाले आयोजन को लेकर सकल हिंदू समाज ने निकाली ऐतिहासिक आह्वान रैली….गूंजे जय श्रीराम के नारे

धार। बसंत पंचमी 23 जनवरी को भोजशाला में मां वाग्देवी के अखंड पूजन के संकल्प को लेकर सकल हिंदू समाज ने पीजी कॉलेज परिसर से एक विशाल आह्वान रैली’ निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

अंतिम विजय सत्य की………..

रैली को संबोधित करते हुए महंत हरी हरानंद जी स्वामी जी ने कहा कि अंतिम विजय सत्य की होगी भोजशाला में सरस्वती पूजन होगा। उन्‍होंने हिंदु समाज को संकल्‍प दिलाया कि भोजशाला में मां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापना तक लगातार धर्म जागरण और अनुष्ठान करना है। वही रैली की शुरुआत पीजी कॉलेज से हुई। यहां से युवा टोलियों में भगवा ध्वज लेकर निकले युवाओं का जोश देखने लायक था । रैली त्रिमुर्ति चौराहा, भोज अस्पताल, मोहन टॉकीज, पिंजारवाड़ी, धानमंडी, भाजी बाजार, बस स्टैंड, नालछा दरवाजा, जवाहर मार्ग और हटवाड़ा होते हुए मोतीबाग चौक स्थित अखंड ज्योति मंदिर पहुंची जहां आरती के साथ इसका समापन हुआ।

रैली में मातृशक्ति की रही….. बड़ी भागीदारी

रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और मातृशक्ति भी शामिल हुईं। केसरिया साफा बांधे और हाथों में भगवा ध्वज लिए महिलाएं रैली में नजर आईं।

You cannot copy content of this page